{"_id":"6765bf85c22f4cd8990f02f5","slug":"fault-as-soon-as-new-line-was-laid-100-villages-did-not-get-electricity-for-20-hours-fatehpur-news-c-217-1-fth1004-126244-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नई लाइन डालते ही फाल्ट, 100 गांवों में 20 घंटे नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नई लाइन डालते ही फाल्ट, 100 गांवों में 20 घंटे नहीं आई बिजली
विज्ञापन
किशनपुर। उपकेंद्र से जुड़ी 33 हजार की नई लाइन में फाल्ट से 20 घंटे क्षेत्र के 100 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। कड़ी मशक्कत बाद बिजली कर्मचारी मरम्मत कर सके। इसके बाद शुक्रवार दोपहर सप्लाई सुचारू हो सकी।
खागा से किशनपुर की 33 हजार लाइन की जर्जर तारों को बदला जा रहा है। काम गुरुवार को भी जारी रहा। नए तार बदलकर जैसे ही सप्लाई शुरू की गई, तभी लाइन में फाल्ट हो गया और बत्ती गुल हो गई। विद्युत कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में लग गए, लेकिन देर रात कुछ नहीं हो सका। दूसरे दिन शुक्रवार को काम फिर शुरू किया गया। दोपहर करीब एक बजे कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में सफलता मिली और उसे ठीक किया गया।
बीस घंटे बिजली बाधित होने से किशनपुर व गढ़ा विद्युत उपकेंद्र के मड़ौली, गुरुवल, पहाड़पुर, जालंधरपुर, महावतपुर, असहट व चंदापुर समेत सैकड़ों गांवों में परेशानी हुई। किसान भी खेतों में बिजली आने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे रहे।
विज्ञापन
कोट्स-
लाइन में फाल्ट था, जिसे ठीक करा दिया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
- फूलचंद्र, जेई, बिजली विभाग