{"_id":"618eb41c7a90c044c4090252","slug":"fathepur-news-youth-tried-to-marry-hindu-girl-by-hiding-religion-fatehpur-news-knp6636090161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खखरेरू के युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से निकाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खखरेरू के युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से निकाह की कोशिश
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में ओरोपी शफीकुर्र रहमान खान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर पश्चिम बंगाल की युवती को अगवा करके ले आया। आरोपी ने जबरन युवती के साथ शुक्रवार को निकाह की तैयारी की। मामले की भनक लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट निवासी शफीकुर्र रहमान खान टिकटॉक पर वीडियो बनाता था। करीब दो साल पहले उसका वीडियो देख कर पश्चिम बंगाल के नार्थ खरदह जिला अमीना गली पीके विश्वास रोड निवासी युवती उसके संपर्क में आ गई।
आरोप है कि युवक ने खुद की पहचान युवती को हिंदू युवक के रूप में दी। दो दिन पहले वह उसे बहला-फुसलाकर ले आया। यहां युवक ने उसका शुक्रवार को धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसकी भनक ग्रामीणों को लगी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती के बयान लिए। जिसके बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर अपहरण, धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया आरोपी गिरफ्तार किया गया है।