फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Youth died in accident

शादी से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 21 Dec 2021 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Youth died in  accident
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की डेढ़ माह बाद शादी होनी थी। युवक की मौत से घर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव निवासी अनुरुद्घ उर्फ पंकज यादव (22) बाइक से फतेहपुर किसी काम से आया था। घर लौटते समय थरियांव थाना के हाईवे पर बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता प्रहलाद ने बताया कि बेटा पंकज गुजरात के सूरत में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी किशनपुर थाने के रेवाड़ी गांव की एक युवती से शादी होनी थी। चार फरवरी को बरात थी। कुछ सामान की खरीददारी के लिए वह फतेहपुर आया था।
हादसे से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां इंद्ररानी और छोटे भाई घटना से बदहवास है। उसके दो बड़े भाई मंजीत और पूती हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक सवार का हादसास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed