फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Young man hanged after dispute with brother, nephews

भाई, भतीजे की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 14 Nov 2021 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Young man hanged after dispute with brother, nephews
शंकर की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर (फतेहपुर)। संपत्ति बंटवारे को लेकर भाई, भतीजों से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के भाई, भतीजे पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खैरहा मजरे सेमरी निवासी देव शरण के तीन पुत्र शंकर यादव (35), सुरेंद्र, राजेंद्र हैं। उनके बीच काफी दिनों से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भी उनके बीच विवाद हुआ। इसके बाद शंकर यादव घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे। जिसके बाद 112 नंबर पर सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे पुलिस पहुंची थी। आसपास गांव में पुलिस ने खोजबीन की लेकिन शंकर का सुराग नहीं लगा था। खैरहा से दो किलोमीटर दूर थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर में ग्रामीणों ने शंकर को सुबह गूलर के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी सीमा देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर पति शंकर, भाई राजेंद्र, सुरेंद्र के बीच घर बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था।
जिसमें सुरेंद्र, राजेंद्र और राजेंद्र के पुत्रों अतुल, अखिलेश ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मारपीट से क्षुब्ध होकर पति ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक की एक पुत्री गायत्री (13), गोलू (11) हैं। मृतक के हिस्से में दो बीघा खेत है। उसी से परिवार का पालन पोषण करता था।

थरियांव प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके सामने विवाद की बात नहीं आई है। असोथर थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि एक माह पहले विवाद हुआ था। उनके बीच समझौता हुआ था। शनिवार को विवाद की बात उनके सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed