{"_id":"61eda18fd815a678be03cdef","slug":"fathepur-news-you-give-me-blood-echoed-on-subhash-jayanti-i-will-give-you-freedom-fatehpur-news-knp676815580","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष जयंती पर गूंजा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष जयंती पर गूंजा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कायस्थ ट्रस्ट मंच के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। देश की आजादी के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की रविवार को जयंती मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रमों में तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा का नारा गूंजा। पत्थरकटा चौराहे पर दिन भर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला जारी रहा।
कायस्थ मंच ट्रस्ट के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पत्थरकटा चौराहा स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा की सफाई की गई। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ।
इस मौके पर ट्रस्ट के प्रांतीय महामंत्री डॉ.अनुराग श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यवाहक प्रदीप, विवेक द्विवेदी, शैलेंद्र गुप्ता, जयकरन सिंह, राकेश कुमार, सचिन श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पत्थरकटा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर विभाग संयोजक बलराम द्विवेदी, जिला संयोजक देवांश श्रीवास्तव, नगर मंत्री सूर्या पाठक, अंकित जायसवाल, राजन अवस्थी, रामजी, आदित्य दीक्षित, सुधांशू सिंह मौजूद रहे।
वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी पत्थरकटा चौराहे पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नेता जी आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिवसागर साहू, रामराज वर्मा, जयप्रकाश सिंह राज, सुशील कुमार तिवारी, हृदयेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव ने नेता जी के कृतित्वों पर प्रकाश डाला।
अखिल भारत महासभा ने पटेल नगर चौराहे पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर गोष्ठी की। गोष्ठी में महासभा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नेताजी देश की आजादी के महानायक थे।
इनके कृतित्वों के कारण अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। देश का बच्चा-बच्चा नेताजी का आजीवन ऋणी रहेगा। यहां स्वामी रामआसरे आर्य, रामगोपाल शुक्ला, करन सिंह पटेल, शशिकांत मिश्रा, डा. प्रमोद पांडेय, संतोष, एसके गुप्ता, आदित्य शुक्ला, देवेश मिश्रा, राजू मौर्या आदि मौजूद रहे।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन की ओर से सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। उनके चित्र पर माला पहना कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह पटेल, संजय सचान, बबलू सिंह, अभिजीत पटेल, अमोल सचान मौजूद रहे।

पटेल नगर हनुमान मंदिर में गोष्ठी में शामिल अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : FATEHPUR