फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Woman found hanging, accused of murder

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Wed, 02 Mar 2022 07:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Woman found hanging, accused of murder
विवाहिता की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
रक्षपालपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के सूरतपुर (महिमापुर) मजरे सैदपुर भुरुई में बुधवार सुबह एक महिला का शव घर के अंदर रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे पर फंदे से लटकता मिला। उसकी नौ माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब यह खबर मायके पक्ष को मिली। वह भी गांव पहुंचे। लड़की के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र के पाठक का पूरा मजरे थोन निवासी राम अभिलाष सिंह ने बताया कि बेटी आंचल देवी (22) की शादी 18 जून 2021 को अनूप सिंह उर्फ अन्नू के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी ने फोन करके बताया कि परिजनों ने उसके साथ मारपीट की है। इससे पहले वह कुछ कहता, फोन कट गया।

इसके कुछ समय बाद पता चला कि आंचल ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को ससुराली दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बुधवार की सुबह उसकी हत्या कर शव रस्सी पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पति अनूप सिंह को हिरासत में लिया है।

आंचल देवी की फाइल फोटो। संवाद

आंचल देवी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed