फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Wife refuses to walk together, husband hangs on hanging

पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 18 Jan 2022 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Wife refuses to walk together, husband hangs on hanging
जहानाबाद। पत्नी ने पति के साथ ससुराल आने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध पति ने सोमवार रात कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी सुबह बेटे के जागने पर हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मियांटोला निवासी विनोद कुमार रैदास (40) मजदूरी करता था। करीब दो माह पहले घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी मधु देवी अपनी तीन साल की बेटी आरोही को लेकर मायके मदरी थाना चांदपुर चली गई थी।
विज्ञापन

विनोद सोमवार को पत्नी को लेने ससुराल गया था। विनोद के बड़े भाई बाबूराम ने बताया कि भाई का ससुराल में पत्नी से विवाद हो गया। इस पर मधु ने घर आने से इंकार कर दिया। विनोद घर वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के साथ नहीं आने से वह मायूस था। वह रात को बेटे अमन (8) और अनुज (5) के साथ सोया था। सुबह अमन की नींद खुली। तो उसने पिता को छत पर लगे हुक में रस्सी से फंदे से लटकता देखा।
वह रोता बिलखता कमरे के बाहर निकला। जानकारी पर वह लोग कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मधु देवी ससुराल पहुंची। पति का शव देखकर रोती-बिलखती दिखी। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed