फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Water scheme from house to house fell upside down

औंधे मुंह गिरी घर-घर नल से जल योजना..

Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Water scheme from house to house fell upside down
मलवां के भाऊपुर गांव में पड़ताल करने पहुंचे पीडी और एई डीआरडीए। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल योजना शुरुआत में ही औंधे मुंह गिर गई है। काम पूरा हुए अभी डेढ़ से दो साल हुए हैं और अभी से पाइपलाइन में छेद होने की शिकायतें आने लगी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने जांच कमेटी गठित की थी। शुक्रवार को कमेटी ने मलवा ब्लाक के भाऊपुर में जांच की।
डीएम के आदेश पर डीआरडीए परियोजना निदेशक एमपी चौबे और सहायक अभियंता राजेश अग्रवाल एवं जल निगम कौशांबी के सहायक अभियंता राजेश कुमार की भाऊपुर पहुंची।
टीम को पता चला कि यहां 2 करोड़ 39 लाख की लागत से 2019 में पेयजल परियोजना पूरी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन में छेद होने के कारण नलों में पानी नहीं आता। टीम ने पाइपलाइन देखे तो 18 छेद मिले।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि इससे पहले 20 छेद ठीक कराए जा चुके हैं। उसने बताया कि ठेकेदार पूर्व प्रधान को परियोजना हस्तांतरित करके चला गया है। जबकि नियम के अनुसार तकनीकी परीक्षण के बाद ही परियोजना हस्तांतरित हो सकती है। पीडी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed