फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two including farmer died after consuming poison

जहर खाकर युवक सहित दो की मौत, कोहराम

Sat, 16 Oct 2021 05:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two including farmer died after consuming poison
रधुराज के घर बैठीं गमगीन महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खखरेरू। मनकापुर गांव में शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह अलग-अलग मामलों में जहर खाने से किसान समेत दो की मौत हो गई। खबर मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन

मनकापुर (चचीड़ा) गांव निवासी दुलारे पासवान ने दो शादियां की थीं। इनकी एक पत्नी से रघुराज (55) व दूसरी से शिव श्याम है। पिता दुलारे शिव श्याम के साथ रहते हैं। जबकि रघुराज, अपनी पत्नी कौशल्या व दो बच्चों के साथ रहता है और खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार की शाम को दुलारे अपने नलकूप पर पहुंचा। वहां स्टार्टर गायब था, यह देख उसने घर आकर शिव श्याम से यह बात बताई और आरोप रघुराज पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष प्रधान के पास पहुंचे। प्रधान ने दुलारे को शांत कराया और कहा कि अगर शनिवार की सुबह सात बजे तक रघुराज स्टार्टर नहीं देता है।
तो वह पुलिस से मदद ले सकते हैं। रात 11 बजे पंचायत खत्म हुई तो दोनों पक्ष अपने घर चले गए। रात करीब तीन बजे अचानक रघुराज ने पत्नी को बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है।
कुछ ही देर में वह घर के बाहर बाहर सड़क पर गिर गया। जहां उसकी वहीं मौत हो गई। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से जहर की डिब्बी मिली। माना गया कि उसने जहर खाकर जान दी हैं।
इसी क्रम में मनकापुर गांव निवासी लखनु (30) गुजरात में रहकर रोजगार करता है। घर में उसकी पत्नी व चार बेटियां है। करीब पांच दिन पहले ही रोजगार अच्छी स्थिति में नहीं होने के कारण वह गांव आ गया था।
शनिवार की सुबह पति और पत्नी के बीच पैसा को लेकर विवाद शुरू हो गया। कलह से परेशान लखन ने जहर खा लिया। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता, लखन की मौत हो गई।

इंस्पेक्टर खखरेरू जयचंद्र भारती ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दोनों घटनाओं में किसी की तरह से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में खुदकुशी की बात सामने आई है।

रधुराज की फाइल फोटो। संवाद

रधुराज की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed