{"_id":"61dd7b1cbf000500bc60a37f","slug":"fathepur-news-trying-to-drag-the-woman-away-fatehpur-news-knp6746822141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को घसीट ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को घसीट ले जाने की कोशिश
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को बदनियती से घसीट कर ले जाने की कोशिश के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजीपुर थाना क्षेेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह चार जनवरी को घर के बाहर खड़ी थी। इसबीच पड़ोस में रहने वाला गोलू पीछे से आ गया। उसने पीछे से उसे पकड़ लिया और अपने घर में घसीटकर ले जाने लगा।
उसने शोर मचाया, तो आरोपी ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आपबीती पति को बताई। इसके बाद उनके बीच समझौता हो गया।
जिसके बाद दोबारा गोलू ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि युवक के खिलाफ छेड़खानी और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है।