फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Truck tramples student to save cousin

चचेरी बहन को बचाने में छात्रा को ट्रक ने रौंदा

Mon, 15 Nov 2021 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Truck tramples student to save cousin
मोनी कुशवाहा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। मुगल रोड पर सोमवार सुबह करीब छह बजे चचेरी बहन को बचाने में छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बकेवर बुजुर्ग निवासी राजेश कुशवाहा की पुत्री मोनी (14) कक्षा नौ की छात्रा थी। वह सोमवार सुबह शौच क्रिया के लिए जंगल अपनी चचेरी बहन रोशनी पुत्री रामआसरे कुशवाहा के साथ गई थी।
विज्ञापन

रोशनी ने बताया कि घर लौटते समय हाईवे किनारे चौडगरा की ओर से एक ट्रक आ गया। ट्रक को देखकर मोनी ने उसे हाथ मारकर झाड़ियों की ओर धकेल दिया। वह खुद ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मोनी जानकी इंटर कॉलेज बकेवर में छात्रा थी।
उसके दो बड़े भाई रोहित, शिवा और छोटी बहन रोशनी हैं। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया की छात्रा के पिता ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
घर में नहीं शौचालय
बकेवर बुजुर्ग गांव में राजेश कुशवाहा के परिवार को शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है। योजना का लाभ मिला होता तो शायद मोनी हादसे का शिकार नहीं होती। राजेश कुशवाहा ने बताया कि पूर्व प्रधान चुनावी खुन्नस मानते थे। इसलिए उसे शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल सका। प्रधान जयराम पासवान ने बताया कि अभी विकास कार्य नहीं चालू हुए हैं। योजना के आते ही परिवार को लाभ दिलाया जाएगा।

फैली झाड़ियों से पटरी पर चलनेे वाले नहीं दिखते
मुगल रोड पर बकेवर, जहानाबाद थाना क्षेत्र में दोनों पटरियों के झाड़ियां फैली हुई है। ऐसे में ट्रक चालक ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे तक पहुंच जाते हैं। सड़क किनारे चलने वाले भी चालकों को नहीं दिखाई देते हैं। हादसे के पीछे यह भी वजह मानी जा रही है।

रोती बिलखती मां शान्नो देवी व अन्य परिजन। संवाद

रोती बिलखती मां शान्नो देवी व अन्य परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed