{"_id":"61f7c29c90db194d0a11590a","slug":"fathepur-news-three-including-father-and-son-have-been-booked-for-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-fatehpur-news-knp6780082118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत तीन पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र समेत तीन पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के प्रयागदासपुर गांव में 27 जनवरी को पेड़ के नीचे दबने से युवक की मौत के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रयागदासपुर निवासी तेज सिंह उर्फ शीलू (25) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह शादी के सिलसिले में गांव आया था। पिता रामसुमेर का आरोप है कि 27 जनवरी को पड़ोसी सर्वेश और उसका पिता छोटेलाल व धीरेंद्र उर्फ मोटू उनके बेटे शीलू को घर से जबरदस्ती पेड़ कटवाने को बुलाकर ले गए थे।
जंगल में पेड़ को काटने के बाद उसके बेटे को धक्का देकर गिरा दिया। पेड़ के नीचे दबने से शीलू की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि सर्वेश समेत तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।