{"_id":"620b9ee189a77455a32d5f03","slug":"fathepur-news-three-arrested-with-banned-meat-fatehpur-news-knp6806897139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बरामद बाइकों के साथ गौ-तस्करी के आरोपी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को तीन मांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पुलिस मुठभेड़, गोवध अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए दो बाइकों पर तीन युवक जा रहे थे। पुलिस ने नाथूखेड़ा तिराहे पर सूचना पर बाइक सवारों की घेराबंदी की। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक सवारों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग की।
किसी तरह से बाइक सवार सगे भाई शबलू, गुलफाम और दूसरी बाइक में सवार फुरकान को पकड़ा गया। बाइकों में 25-25 किलो प्रतिबंधित मांस की बंधी बोरियां मिलीं।
युवक शबलू के पास से तमंचा और बाकी दोनों से दो-दो बम मिले हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।