{"_id":"61681df58a6b1573dd3fdeda","slug":"fathepur-news-thieves-took-out-oil-and-equipment-from-two-transformers-fatehpur-news-knp6581810159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रांसफार्मरों से तेल और उपकरण निकाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रांसफार्मरों से तेल और उपकरण निकाल ले गए चोर
विज्ञापन
जोनिहा में चोरी के बाद विखरा पड़ा ट्रांसफार्मर का क्वायल व अन्य सामान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जोनिहां। शातिर चोरों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने के लिए लगे दो ट्रांसफार्मरों से तेल और उपकरण चोरी कर लिए। घटना बुधवार रात हुई। चोरों ने घटना से पहले चोरों ने बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। इसके बाद चोर सड़क पर वारदात करते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां उपकेंद्र के जेई प्रमोद कुमार के मुताबिक, रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर में चोरी की घटना हुई। उसी समय बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
शातिरों ने रस्से के सहारे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की सप्लाई बाधित की। इसके बाद पोल से ट्रांसफार्मर नीचे उतारा। ट्रांसफार्मर का तेल, कीमती पार्ट्स, तांबे की क्वाइल समेत सारा सामान खोल ले गए।
विज्ञापन
सिर्फ ट्रांसफार्मर का लोहे का बाहरी हिस्सा छोड़ गए। मौके पर जोनिहां चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव गुरुवार सुबह पहुंचे। घटनास्थल पर चोरों की छूटी रस्सी, चप्पलें, प्लास समेत अन्य सामान मिला।
उधर, खिदिरपुर गांव के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की आपूर्ति भी बाधित करके चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे उतारा। इसके बाद ट्रांसफार्मर का तेल और कुछ उपकरण चोर करके ले गए।
जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि जोनिहां के ट्रांसफार्मर से करीब पांच लाख का सामान चोरी हुआ है। खिदिरपुर ट्रांसफार्मर से 50 हजार कीमत का तेल और सामान चोरी हुआ है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी इंचार्ज की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
खुली पुलिस के दावे की पोल
जोनिहां। इस पूरी घटना में पुलिस के दावों की पोल खोल दी और लापरवाही से पर्दा भी उठा दिया। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगता है कि दो जगहों पर चोर बिजली आपूर्ति बाधित करके ट्रांसफार्मरों को पोल से उतारते हैं और फिर इत्मिनान से चोरी करते हैं।
बीच सड़क पर हो रही इस वारदात की भनक पुलिस को नहीं लगती है। उधर, घटना के कई घंटे बीत जाने और जेई की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने जांच के नाम पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

जोनिहा में तेल चोरी के बाद पलटा पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : FATEHPUR