फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The star born in the manger, Jesus came to us...

ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशियां मनाई.

Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The star born in the manger, Jesus came to us...
देवीगंज गिरिजाघर में प्रार्थना सभा को संबोधित करते फादर विमल कुमार ढिल्लू। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गिरजाघरों में शनिवार सुबह से ही प्रार्थनाएं शुरू हो गईं। मसीह समाज का उत्साह भी चरम पर था। लोग नए-नए कपड़ों में सज धज के शाम को चर्च में एकत्रित होने लगे। लोग उद्धारकर्ता परमेश्वर यीशु के जन्म के गीत गाकर उनके आगमन की खुशियों में शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे से बाल यीशु के जन्म की पूजा शुरू हुई। पवित्र मिस्सा बलिदान के बाद रात बारह बजते ही गिरजा घरों के घंटों ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया, तो मसीह समाज के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद गिरजाघर व घरों में आज चरनी में जन्म सितारा, देखो आया यीशु हमारा के बधाई गीत गूंजने लगे।
विज्ञापन

शहर के हरिहरगंज व देवीगंज गिरजाघर के साथ मिशन अस्पताल के चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित हुई। देवीगंज स्थिति चर्च में सुबह 10 बजे पादरी विजय पास्टर की मौजूदगी में प्रार्थना सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर ने प्रभु के जन्मदिन को इंसानियत की सलामती करार दिया। कहा प्रभु ईसा मसीह ने धरती पर जन्म लेने के बाद अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और समाज में चेतना जागृति की।
प्रभु की आराधना के दौरान ईसा मसीह के गीत गाए गए। यहां पर जिंगल बेल की धुन के बीच बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शहर के देवीगंज गिरजाघर में पास्टर विमल कुमार ढिल्लू ने प्रार्थना कराई।
उन्होंने प्रभु के बारे में विस्तार से रोशनी डालते हुए इस दिन का महत्व बताया। वहीं आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे बनाया गया। बच्चों ने क्रिसमस संबंधित पोस्टर बनाए, जिसमें प्रभु यीशु के मानवता हेतु बताए गए वाक्यों का उल्लेख किया गया। पोस्टर संदेश में क्रिसमस ट्री की सुंदरता को दर्शाया और सेंटा क्लॉज के आने और खुशियां बांटने को दिखाया गया।

केक काटकर यीशु मसीह का मनाया जन्मदिन
जहानाबाद। कस्बे के चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। ईसाई धर्म के लोगों ने प्रार्थना सभा कर प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। चर्च के पादरी सुरेंद्र कुमार मोसेस ने प्रार्थना कराई। केक काटा और सभी को क्रिसमस की बधाइयां दी। चर्च की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था से सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

देवीगंज गिरजाघर में प्रार्थनासभा में बैठे यीशू के भक्त। संवाद

देवीगंज गिरजाघर में प्रार्थनासभा में बैठे यीशू के भक्त। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed