{"_id":"61c76d35588846078a14a6c1","slug":"fathepur-news-the-shopkeeper-was-injured-by-a-sharp-weapon-fatehpur-news-knp6715477122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को पीटकर लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को पीटकर लहूलुहान किया
विज्ञापन
घायल शाहबान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहे दुकानदार पर शुक्रवार रात पुरानी खुन्नस में कुछ युवकों ने पीट दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
काजी टोला निवासी निजाम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र शहबान शुक्रवार रात को अपनी दुकान बंद करके घर के लिए निकला था। साढ़ मार्ग पर वह पंप में पेट्रोल डलवाने लगा।
मलिकपुर रमचौरा के पास मलिकपुर निवासी देवी दयाल, ननबऊवा, विमल, संजय ने घेरकर उसके पुत्र को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल किया।
हमले की सूचना पर परिजन पहुंचे। घायल शहबान को सीएचसी जहानाबाद लेकर गए। जहां डॉक्टर ने शहबान की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।