{"_id":"61d9da825f4cf85a6f7756a6","slug":"fathepur-news-the-driver-robbed-the-truck-by-taking-the-khalasi-hostage-fatehpur-news-knp6743153157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चालक, खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने चालक, खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लूटा
विज्ञापन
चालक सतनाम सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। हाईवे पर आंध्र प्रदेश की शुगर मिल से भाड़ा लादकर बुलंदशहर जा रहे चालक, खलासी को अगवा कर बदमाश 12 चक्का ट्रक लूट ले गए।
इसके बाद चालक-परिचालक को कानपुर देहात के थाना सिकंदरा के पास फेंका दिया। बदमाश चालक के पास से नगदी, मोबाइल और कागजात लूट ले गए हैं। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है। चालक का आरोप है कि पुलिस सीमा विवाद बताकर टरका रही है।
पंजाब के पटियाला जिलेे के राजपुरा सतर थाना उगना निवासी सतनाम सिंह ट्रक चालक और मालिक हैं। उन्होंने बताया कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर पिलखनी मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे ट्रक को दो सफेद चार पहिया वाहनों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
इसके बाद करीब आठ से 10 बदमाश नीचे उतरे। उनमें से कुछ बदमाश ट्रक पर चढ़ आए और गाली देते हुए मारपीट करने लगे। बदमाशों नने उसकी जेब से 30 हजार रुपये, मोबाइल और ट्रक के कागजात निकाल लिया।
विज्ञापन
उसे और खलासी लखबीर सिंह को चार पहिया में बंधक बनाकर डाल लिया। कुछ बदमाश ट्रक लेकर चले गए। चालक ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जंगल में फेंका दिया।
जहां से वह सिकंदरा थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें जहां घटना हुई है वहीं शिकायत दर्ज कराने के लिए भेज दिया। उसने पुलिस को तहरीर दी। चालक ने बताया कि ट्रक में पुरानी शुगर मिल की मशीनें लदी थी।
थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टोल प्लाजा पार करता ट्रक नहीं दिखा है। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।