फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The contractor could not build even two pillars of the bridge in two years

दो साल में पुल के दो पिलर भी नहीं सका ठेकेदार

Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The contractor could not build even two pillars of the bridge in two years
दामपुर का निर्माणाधीन पुल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
धाता। यमुना तटवर्ती क्षेत्र के गांवों को जाने वाली सड़क को लिए संजीवनी कहा जाने वाला दामपुर पुल का निर्माण अधर में लटका है। नाले के ऊपर बन रहे पुल की यह हालत है कि दो साल में दो पिलर भी ठेकेदार नहीं बना सका है। अब यहां चोरी की घटना होने से निर्माण का काम पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

दामपुर मार्ग दर्जन भर से अधिक गांवों को जोड़ता हैं। इनमें उरयी, मोदापुर, दामपुर, रानीपुर, मखौवा, सैदपुर, सलेमपुर, अढ़ैया आदि गांव शामिल हैं। इसके साथ ही नदी के पार चित्रकूट, बांदा के लोग भी दामपुर के रास्ते आते-जाते हैं।
विज्ञापन

दामपुर में एक नाले के ऊपर वर्ष 2019 में पक्का पुल बनाने की शुरूआत हुई थी। यह पुल बन जाता तो बरसात के दिनों में भी लोग दामपुर सहित गांव बड़ी आसानी से पहुंच सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर चार खंभे वाले इस पुल के दो पिलर भी नहीं बन सके हैं, जबकि दो साल का समय बीत चुका है। दो पिलर आधा बनाकर छोड़ दिए गए हैं। मौजूदा समय तो लोग यहां से किसी तरह से निकल रहे है लेकिन बरसात होने के बाद इस सड़क से पैदल नहीं निकला जा सकता है।
ऐसे में लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गांवों में जाना पड़ता है। कुछ दिन पहले ही इस निर्माणाधीन पुल पर चोरी की घटना हुई, जिसमें यहां रखा महंगा सामान चोरी हो गया।

जिसके बिना यहां निर्माण नहीं हो सकता है। पहले से ठप निर्माण में सामग्री का चोरी होना स्थानीय लोगों के लिए नई परेशानी लेकर आया है। रानीपुर के मुंशी तिवारी, सैदपुर निवासी हरि मोहन सिंह, लल्लू निषाद, कल्याण सिंह, ओम नारायण निषाद, शिवभूषण सिंह आदि लोगों ने बताया कि पुल निर्माण की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है। पुल समय पर बन जाता तो लोगों की मुश्किलें हमेशा के लिए खत्म हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed