फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,tgtu sued for creating ruckus by waving a gun

एक्सईएन कार्यालय में तमंचा लहरा हंगामा काटने में टीजीटू पर मुकदमा

Thu, 03 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,tgtu sued for creating ruckus by waving a gun
फतेहपुर। तहसील रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तमंचा लहराकर हंगामा करने वाले टेक्नीशियन (टीजीटू) के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला 10 जनवरी का है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राम सिंह ने तहरीर में बताया कि कार्यालय में मयंक वर्मा एई, रामचंद्र मौर्या कार्यालय अधीक्षक, मंसूर अहमद चपरासी, अर्जुन कंप्यूटर आपरेटर, संतोष कुमार कार्यकारी सहायक समेत अन्य कर्मचारी डाटा क्लीनिंग का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान खागा में तैनात टेक्नीशियन धीरेंद्र सिंह पटेल वहां आया। वह अधिशाषी अभियंता कार्यालय प्रथम में तमंचा लहराने लगा। अधिकारियों से बदसलूकी करने लगा। मना करने पर उसने अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने करीब एक घंटे तक उत्पात मचाया। लोगों को जान से मारने की धमकी दी। वह पहले भी ऐसी घटना कर चुका है। उसने धमकी देने के दौरान बोला कि पहले अधिशाषी अभियंता की उनके आवास में पहुंचकर कार का शीशा तोड़ डाला था।

कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि धीरेंद्र पटेल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज, धमकी, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed