{"_id":"6183bb181687324167438572","slug":"fathepur-news-teenager-three-months-pregnant-due-to-rape-accused-arrested-fatehpur-news-knp6621710125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म से किशोरी तीन माह की गर्भवती,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म से किशोरी तीन माह की गर्भवती,
विज्ञापन
थरियांव। दुष्कर्म से एक किशोरी तीन माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीन माह पूर्व जंगल गई थी। जहां उसके साथ गांव के ही अमित पाल ने दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
दुष्कर्म के चलते किशोरी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।