फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Student and old man committed suicide by hanging

छात्र और वृद्ध ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 08 Nov 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Student and old man committed suicide by hanging
खागा। घरेलू विवाद और मानसिक उलझन के चलते छात्र और वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह जब पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो वह मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी सचिन (14) कक्षा नौ का छात्र था। वह चार-पांच दिन से मानसिक उलझन में था। सोमवार की सुबह उसने गांव के बाहर जंगल में महुआ के पेड़ से रस्सी के जरिये फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों ने शव पेड़ पर लटकता देख परिजनों को सूचना दी तो वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस क्रम में काही गांव निवासी छेद्दू सिंह (65) का परिवार में आपसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। इस बात से नाराज होकर छेद्दू सिंह ने रविवार की रात किसी समय घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब घरवालों को पता चली तो चीख-पुकार मच गई। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे। जांच में छेद्दू सिंह के सिर पर चोट मिली, जिस पर उनके पुत्र राम लखन सिंह ने बताया कि चार दिन पहले उन्हें यह चोट उन्हें लगी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed