फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Sister dies, brother injured due to collision with mud-laden tractor

मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल

Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Sister dies, brother injured due to collision with mud-laden tractor
संगीता की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। मिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बुधवार दोपहर बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। भाई मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर को पकड़ा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी सोनू पासवान की पत्नी संगीता (35) बुधवार दोपहर अपने भाई ओमप्रकाश के साथ बाइक से मायके रामनेर थाना बारा सगवर जिला उन्नाव जा रही थी।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गोविंदपुर मार्ग पर पालीखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिरी, तो उसके सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि ओमप्रकाश घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। चालक को खेत पर मौजूद किसानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे की जानकारी होते ही मिट्टी खनन संचालक जेसीबी और खनन स्थल से ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। मृतका के दो पुत्र राज (11), गोलू (9) व एक पुत्री लक्ष्मी (14) हैं। हादसे से परिजन बदहवास दिखे। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक और ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।

धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का कारोबार
कल्यानपुर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे मिट्टी खनन की खदानें चल रही हैं। क्षेत्र में मिट्टी खनन की चार खदानें संचालित हैं। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड ट्रैक्टर निकलते हैं। पुलिस व खनन विभाग इन खदान संचालकों के ऊपर इतना मेहरबान है कि ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करता है। ओवरलोड वाहन चोरी की मिट्टी के डर से तेज रफ्तार में भागते हैं। जिसके चलते दुर्घटनाएं होती हैं।

थाने में खड़ा ट्रैक्टर। संवाद

थाने में खड़ा ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed