फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Shopkeeper was murdered by strangulation in Ashnai

आशनाई में गला घोंटकर हुई थी दुकानदार की हत्या

Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Shopkeeper was murdered by strangulation in Ashnai
जहानाबाद। थानाक्षेत्र के कलाना गांव में मौरंग गिट्टी के दुकानदार की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक महिला से आशनाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही है। वारदात में महिला के एक और किसी साथी के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के भैंसोली गांव निवासी सुरेश चंद्र सोनकर (39) ने करीब दो साल पहले जहानाबाद के कलाना में रिश्तेदार से जमीन खरीदकर मौरंग गिट्टी की दुकान खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह प्रतिदिन गांव आते जाते थे। वह कभी-कभी दुकान में ही रुक जाते थे। उनका रविवार सुबह दुकान में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद मृतक के बाराबंकी में तैनात दरोगा भाई विनोद कुमार की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुलिस ने कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर ततिया निवासी कमला देवी पत्नी स्व.शिव कुमार और उसके अज्ञात साथी को नामजद किया है।
पुलिस ने महिला से पूछताछ चालू की है। वारदात के पीछे पुलिस मान रही है कि महिला का सुरेश चंद्र से प्रेम प्रसंग था। वह हर शनिवार शाम सुरेश से मिलने आती थी।
सुरेश को महिला के किसी और से भी संबंध होने की जानकारी हुई थी। इसी बात के विवाद पर सुरेश की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा होगा।
शादी की तैयारी में था परिवार
मृतक सुरेश को शादी के लिए शनिवार को कुछ लोग देखने आने वाले थे। भाई विनोद कुमार ने बताया कि रिश्ते की बातचीत चल रही थी। सुरेश से काफी दिनों से शादी करने को कहा जाता रहा है लेकिन वह शादी को तैयार नहीं था। विनोद की करीब 2008 के दौरान कानपुर में पोस्टिंग थी। तब सुरेश भी कानपुर में रहता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि तभी से महिला सुरेश से परिचित थी।

गेम टीचर था सुरेश चंद्र
मृतक सुरेश चंद्र अपने भाई विनोद कुमार के साथ ही रहता था। करीब दो साल पहले लखनऊ में सुरेश एक प्राइवेट स्कूल में गेम टीचर था। परिवार में सबसे छोटा भाई सुदेश भी इंटर कालेज में कर्मचारी है। विनोद ने बताया कि सुरेश की हत्या अकेले महिला नहीं कर सकती है। उसका किसी ने साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed