फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,School children are also crossing the highway due to illegal cuts

अवैध कटों से स्कूली बच्चे भी कर रहे हाईवे पार

Sun, 05 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,School children are also crossing the highway due to illegal cuts
थरियांव में हाइवे हाइवे के अवैध कट से निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे के अवैध कटों से आवागमन रोकने में एनएचएआई टीम लापरवाही बरत रही है। ज्यादातर अंडरपास के आसपास बने अवैध कटों से राहगीर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक सवारों को देखकर स्कूली बच्चे भी शार्टकट अपना रहे हैं। हाईवे चौड़ी कराने वाली संस्था भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इन अवैध कटों के कारण हादसे भी हमेेशा होते हैं।
विज्ञापन

हाईवे को सिक्सलेन बनाने में अधिकारी लगातार अनियमितता बरत रहे हैं। मलवां से थरियांव के बीच में 21 अवैध कट हैं। जिनमें निर्माण करा रही संस्था पीएनसी ने पत्थर के बैरीकेट तो लगा दिए है, लेकिन उनमें से बाइक सवार और स्कूली बच्चों का आवागमन बराबर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर अवैध कट अंडरपास के इर्दगिर्द हैं। थरियांव बाईपास में बने अंडरपास के पास अवैध कट पर नवंबर में दो दुर्घटनाएं हुई हैं। जिनमें एक बाइक सवार और एक महिला दुर्घटना का शिकार हुई थी।
महिला की मौत हो गई थी। बाइक सवार घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। थरियांव थाने के पास बने अवैध कट से सुबह, शाम सैकड़ों स्कूली बच्चे निकलते हैं।
इसी प्रकार उसरैना और पाइप सेंटर के पास अवैध कट बना हुआ है। बाइक सवार दिन भर एक से दूसरे लेन को पार करते हैं। बार-बार दुर्घटनाएं होने के बाद भी अधिकारी अवैध कट दुरुस्त कराने का संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

अवैध कटों पर पत्थर लगा दिए गए हैं। राहगीर बार-बार उन्हें हटा देते हैं। जहां पर रूट डायवर्जन किया गया है, वहां पर संकेतक भी लगाए जा चुके हैं। वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं और न ही यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं। कई जगह तो डिवाइडर के दोनों ओर ईंट रखकर बाइकों को निकाल रहे थे, जिनको हटवा दिया गया है। - अनुज तिवारी, मैनेजर, पीएनसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed