{"_id":"61896c1595e527266962689f","slug":"fathepur-news-ruckus-for-dap-police-calmed-down-fatehpur-news-knp6628182161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी के लिए किसानों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी के लिए किसानों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत
विज्ञापन
किसानों के हंगामे की सूचना पर अजमतपुर सहकारी समिति पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। फसलों की बुवाई के लिए डीएपी न मिलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को अजमतपुर सहकारी समिति में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत कराया।
तब खाद का वितरण शुरू हुआ और एक आधार कार्ड पर दो बोरी डीएपी दी गई। वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव अपने चहेते किसानों को ज्यादा डीएपी दे रहे हैं।
अजमतपुर सहकारी समिति में डीएपी लेने वाले किसानों की सुबह सात बजे से लाइन लग गई। इसमें क्षेत्र के थवई, कीर्तिखेड़ा, खुरमानगर, बेनू, हिम्मतपुर, कुम्हरवा, महाखेड़ा, तपनी गांव के किसान थे।
सुबह से दोपहर 12 बजे तक लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आया तो किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों ने सचिव पर आरोप लगाया कि अपने चहेतों को बिना लाइन के ज्यादा मात्रा में डीएपी दे रहे हैं।
विज्ञापन
जो किसान लाइन में लगे हुए हैं, उनका खाद लेने का नंबर नहीं आ रहा है। सचिव संगम सिंह ने कहा कि किसानों के आरोप बेबुनियाद हैं। 360 बोरी खाद आयी है। एक किसान को दो बोरी दी जा रही है।
आज आएगी डीएपी की रैक
फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि रबी सीजन में नवंबर माह तक 19622 मीट्रिक टन डीएपी का लक्ष्य निर्धारित है। अभी तक 12087 मीट्रिक टन डीएपी आ चुकी है।
एनपीके का 1350 मीट्रिक के सापेक्ष 2716 मीट्रिक टन बिक्री केंद्रों को भेजी गई है। इफ्को की 2255 मीट्रिक टन डीएपी व 440 मीट्रिक टन एनपीके की रैक मंगलवार सुबह तक आ जाएगी। जिले में डीएपी, यूरिया की कमी नहीं होगी। किसानों को जरूरत के अनुसार खाद दी जाएगी।