फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Resham went ahead and held women's hand

उद्यम की थामी कमान, औरों का भी बनीं सहारा

Sun, 12 Dec 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Resham went ahead and held women's hand
दिल्ली के एक होटल में रेशम मेहरोत्रा को प्रमाण पत्र देतीं ब्राजील की एक संस्था की अध्यक्ष मैकेली - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रेशम मेहरोत्रा शहर की उन चंद महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक सफल व्यवसाय स्थापित करके न सिर्फ खुद को मजबूत किया बल्कि औरों का भी सहारा बनकर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शहर के आईटीआई रोड में रहने वाले दीपक मल्होत्रा की पत्नी रेशम मल्होत्रा ने वर्ष 2011 में मेक ओवर द मेकअप स्टूडियो संस्था का गठन किया था। इसके बाद उन्होंने आईटीआई रोड पर अपना ब्यूटी पार्लर खोला।
विज्ञापन

जहां अन्य महिलाओं को भी इस कला में दक्ष बनाने की ठानी। अभी तक रेशम 150 महिलाओं को ब्यूटीशियन का कोर्स कराके उनका रोजगार स्थापित करा चुकी हैं।
दिल्ली और गोवा जैसे शहरों में ब्यूटीशियन वर्ग में होने वाली प्रतियोगिताओं में वह शामिल हो चुकी हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में उनके योगदान को देखकर ब्राजील की संस्था इंटरनेशनल कोर्स की अध्यक्ष मैकेली पालमा ने उन्हें दो साल पहले दिल्ली में सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेशम मेहरोत्रा कहती हैं कि छोटे जिलों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना किसी चुनौती से कम नहीं है। घर से बाहर निकलने से पहले ही उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। अगर वह इससे पार भी पा गईं तो सबसे बड़ी मुश्किल सही रास्ते की होती है। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों वह इसकी पुरजोर वकालत करती हैं।

दिल्ली में सिने स्टार महिमा चौधरी से सम्मानित होती रेशम मेहरोत्रा, फाइल फोटो। संवाद

दिल्ली में सिने स्टार महिमा चौधरी से सम्मानित होती रेशम मेहरोत्रा, फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed