{"_id":"61dd78ff995ade04d05adbf1","slug":"fathepur-news-report-of-rape-on-the-supply-inspector-posted-in-banda-fatehpur-news-knp674680439","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति विभाग बांदा में तैनात निरीक्षक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पूर्ति विभाग बांदा में तैनात निरीक्षक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला पूर्ति विभाग बांदा में तैनात पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 24 साल की युवती का आरोप है कि मार्च 2020 को बांदा जिला पूर्ति विभाग में तैनात पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार नायक से मुलाकात हुई थी।
निरीक्षक प्रयागराज तेलियरगंज के रहने वाले हैं। पूर्ति विभाग में निरीक्षक ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद वह युवती के घर आने-जाने लगा।
नौकरी लगवाने और शादी करने का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। छह माह बीतने के बाद उसने शादी के लिए दबाव बनाया। तो आरोपी ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्द बोले।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उसने चौकी पुलिस से थी। पुलिस जांच का आश्वासन देकर उसे टरकाए रही। इस पर उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, गाली-गलौज और एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी को भेजी गई है।