फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Refused to repair seeing bad weather

मौसम खराब देख मरम्मत करने से किया था इंकार

Sat, 08 Jan 2022 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Refused to repair seeing bad weather
धर्मेंद्र विश्वकर्मा उर्फ भूरा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। महिचा मंदिर में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए धर्मेंद्र विश्वकर्मा उर्फ भूरा मिस्त्री की मौत होने की खबर जैसे ही उनके परिचितों को मिली तो वह स्तब्ध रह गए। धर्मेंद्र बचपन से ही जीटी रोड स्थित एक गैराज में काम करता था। जहां लोग उसे भूरा के नाम से जानते थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रात में जब रायबरेली के रहने वाले आढ़ती ने धर्मेंद्र को फोन किया, तो उसने मौसम खराब होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि बरसात अधिक हो रही है, ऐसे में काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब यह लोग एक गाड़ी से घर आकर प्रार्थना करने लगे तो उनकी मजबूरी समझकर धर्मेंद्र उनके साथ गाड़ी की मरम्मत करने के लिए निकल पड़ा।
घर में मौजूद पत्नी प्रियंका विश्वकर्मा को क्या पता था, अब उसका पति वापस नहीं आएगा। घरवालों ने बताया कि धर्मेंद्र की शादी 19 मई 2021 को प्रियंका के साथ हुई थी। मौजूदा समय वह पांच महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की रात 10 बजे हादसा होने के बाद जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने तुरंत क्रेन की व्यवस्था कराकर पिकअप को साइड में कराया। इसके बाद वाहन निकलना शुरू हो सके। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
बीच हाईवे पर बिगड़ी थी गाड़ी
घायल जुल्फिकार ने बताया कि जब गाड़ी ओवरब्रिज पर चढ़ने लगी तो स्टेयरिंग में कुछ गड़बड़ी आई। इसके बाद इंजन बंद हो गया। गाड़ी बीच हाईवे पर बंद हो गई थी। गाड़ी में शकरकंद लोड थी, इसलिए उसे धकेलकर किनारे भी नहीं किया जा सका।

तेज रफ्तार व बारिश ने ली जान
माना जा रहा है कि जब धर्मेंद्र गाड़ी बना रहा था और अन्य लोग उसकी सहायता के लिए वहां खड़े थे। इस बीच तेज रफ्तार से डीसीएम थरियांव की ओर से आई और पिकअप से टकरा गई। अनुमान है कि तेज रफ्तार व बारिश के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed