फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,raping a woman by taking hostage

कमरे में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म

Fri, 08 Oct 2021 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,raping a woman by taking hostage
असोथर। एक महिला को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की खोजबीन करते परिजन मौके पर पहुंचे। तब आरोपी के चंगुल से महिला मुक्त हो सकी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

महिला का असोथर थाना क्षेत्र की एक गांव में मायका है। उसकी खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में जून 2020 को शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद अक्सर वह मायके आती जाती है।
विज्ञापन

मायके के एक युवक की उस पर नीयत खराब थी। उसने जान से मारने की धमकी देकर 5 अक्तूबर की रात उसे घर बुलाया और कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वह बार-बार छोड़ देने की मिन्नत करती रही, लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन खोजबीन करते हुए शक के आधार पर आरोपी के घर पहुंचे। जहां महिला की चीख सुनकर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया। जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी ने घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया महिला के परिजनों को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed