{"_id":"621e56752869a026247e62c7","slug":"fathepur-news-raped-the-girl-by-taking-her-hostage-fatehpur-news-knp6832842102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया
विज्ञापन
फतेहपुर। नलकूप की कोठरी में बंधक बनाकर युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। हथगाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती का आरोप है कि तीन नवंबर को उसे पूर्व परिचित विजय सिंह लोधी निवासी बाबा का पुरवा कोतवाली खागा ने शादी का झांसा देकर बुलाया था।
युवक उसे गांव के बाहर स्थित एक नलकूप की कोठरी में ले गया। जहां नशीली दवाएं खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म करने के बाद कोठरी में ताला बंद करके भाग निकला।
शादी के झांसे में वह घर से जेवरात भी ले गई थी। विजय सिंह यह जेवरात भी अपने साथ ले गया। होश आने पर गांव के लोगों की मदद से वह कोठरी के बाहर आई।
उसने विजय से संपर्क किया तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शादी से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।