फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,rape on the pretext of job

लखनऊ की महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

Tue, 05 Oct 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,rape on the pretext of job
फतेहपुर। लखनऊ की एक महिला को शहर बुलाकर एक होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियावा थानाक्षेत्र की महिला एक बच्चे की मां है। वह पति से अनबन के चलते अलग रहती है। महिला का आरोप है कि एक मोबाइल सिम कार्ड कंपनी में नौकरी लगवाने के सिलसिले में फरमान हुसैन से उसकी बातचीत होती थी।
विज्ञापन

फरमान हुसैन शहर कोतवाली क्षेत्र के महाजरी मोहल्ले का रहने वाला है। फरमान ने उसे पहले भी कागज जमा करने के बहाने से बुलाया था। फिर नौकरी पक्की हो जाने का झांसा देकर सोमवार को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह आई, तो फरमान उसे लखनऊ बाईपास चौराहे पर मिला। हाईवे किनारे स्थित एक होटल में बहाने से ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे होटल में छोड़कर भाग निकला। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed