फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Presiding officer will also keep the list of deleted voters

विलोपित मतदाताओं की सूची रखेंगे पीठासीन अधिकारी

Mon, 21 Feb 2022 05:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Presiding officer will also keep the list of deleted voters
खागा। मतदाता सूची बनाते समय मृतकों या फिर बाहर जाने वाले मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। इन मतदाताओं की एक सूची अलग से तैयार करके पीठासीन अधिकारियों को बूथ वार दी गई है। ताकि मतदान के समय फर्जी वोटिंग रोकी जा सके।
विज्ञापन

खागा और हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में करीब 8213 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इसमें खागा क्षेत्र में 4772 मतदाता है। जिनमें 575 मृतक, 1114 बाहर रहने वाले, 3054 अनुपस्थित और 29 डबल नाम के मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में हुसैनगंज क्षेत्र में 3431 मतदाता है। इसमें 1195 मृतक, 1567 अनुपस्थित, 669 बाहर रहने वाले मतदाता है। इन सभी की एक सूची बनाकर पीठासीन अधिकारी को दी गई है। एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि अगर चुनाव के दौरान अनुपस्थित मतदाता वोट डालने आते हैं तो बीएलओ से तस्दीक कराकर ही उनसे मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed