{"_id":"617d8ff5cf4dc361d542f0eb","slug":"fathepur-news-police-left-for-nepal-to-investigate-maulana-s-horoscope-fatehpur-news-knp6612300171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना की कुंडली खंगालने पुलिस नेपाल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना की कुंडली खंगालने पुलिस नेपाल रवाना
विज्ञापन
फतेहपुर। धोखाधड़ी कर देश की नागरिकता लेने वाले नेपाली मूल के मौलाना की जांच के लिए पुलिस की एक टीम नेपाल रवाना हो गई है। मौलाना पर धर्मांतरण कराए जाने का भी आरोप लगा है। नेपाल में पुलिस मौलाने के पते और परिवार की प्रमाणिकता की तस्दीक करेगी। मौलाना के साथ कितने लोग आए थे, इसका भी पता लगाएगी।
गाजीपुर कस्बे की बड़ी मस्जिद के मौलाना फिरोज आलम रिजवी को पुलिस ने 30 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड बरामद हुआ था।
वह करीब 20 साल से जिले में रह रहा था। मौलाना पर धर्मांतरण कराने का भी आरोप लगा है। गलत तरीके से नागरिकता लेने और धर्मांतरण के आरोप में मौलाना जेल में बंद है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौलाना के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी की है। विवेचक पुलिस टीम के साथ ने मौलाना की कुंडली खंगालने नेपाल रवाना हुए हैं। नेपाल में मौलाना का परिवार महोत्तरी जिले के गोशाला थाना सोनमा गांव में होने का पता चला है।
जहां उसकी दो पुत्रियां फातमा खातून और जेलम खातून और पत्नी, भाई रहते हैं। मौलाना ने गाजीपुर के पते में पिता मोहम्म्द तसलीम, मां जुलेखा खातून, पत्नी मर्जीना खातून का नाम भी दर्ज करा रखा है।
उसका पासपोर्ट भी निरस्त किया गया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि एक टीम नेपाल भेजी गई है। टीम के लौटने के बाद मामले की जांच बढ़ाई जाएगी।