फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,One accused of gang rape arrested

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी का गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,One accused of gang rape arrested
फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा करीब 10 दिन पहले दूध लेने गई थी। इस दौरान गांव के अंकित सिंह उर्फ चेतेंद्र अपने दो साथियों के साथ छात्रा को बाग की ओर घसीट ले गया था।
विज्ञापन

जहां छात्रा को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर तीनों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने जांच के बाद सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक गांव की महिला ने एक पखवारे पहले पड़ोसी प्रमोद कुमार पर आरोप लगाया था कि उसने सोते समय उसे दबोच कर दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज कर भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed