फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Now only 200 quintals will be bought for farmers' paddy

धान के तौल की क्षमता घटाने से किसानों की बढ़ी दिक्कत

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Now only 200 quintals will be bought for farmers' paddy
असोथर में धान की तौल करते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। धान खरीदने के लिए खोले गए एक क्रय केंद्र की क्षमता 300 क्विंटल से घटाकर 200 क्विंटल कर दी गई है। ऐसे में किसानों के सामने उपज बिक्री करने का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

वहीं केंद्र प्रभारियों के सामने भी दिक्कत बढ़ गई हैं। जिन किसानों को मैनुअल टोकन दिया गया था, अब वह धान लेकर आ रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी की ओर से दिए गए टोकन की तारीख पर तौल नहीं हो रही है। ऐसे में किसान निजी आढ़तियों को औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों का धान क्रय केंद्रों में खरीदने जाने का समय 28 फरवरी तक है। नवंबर महीने में छह संस्थाओं के 83 क्रय केंद्र खोले गए थे, जिनमें प्रत्येक केंद्र पर रोजाना 300 क्विंटल धान की तौल कराने का नियम बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी माह में यूपीएसएस के 17 क्रय केंद्र बंद कर दिए गए थे, लेकिन चार फरवरी को अचानक नैफेड और पीसीएफ संस्था के क्रय केंद्रों पर भी खरीद रोक दी गई।
इसके बाद मंडी समिति, एफसीआई और हाटशाखा क्रय केंद्रों में खरीद की क्षमता 300 से घटा कर 200 क्विंटल कर दी गई है। ऐसे में जिन केंद्र प्रभारियों ने किसानों को मैनुअल टोकन दिया था, वह धान लेकर क्रय केंद्र पहुंच रहे हैं। खरीद की क्षमता कम होने के कारण सभी किसानों के धान की तौल नहीं हो पा रही है।
अमौरा गांव के किसान बदलू ने बताया कि मलवां केंद्र प्रभारी ने 20 जनवरी को धान तौल कराने का टोकन दिया था, लेकिन केंद्र प्रभारी बार-बार कोई न कोई बहाना करके उसे टरका देते रहे। अब क्रय केंद्र में धान लेकर आए तो तौल कराने से मना कर दिया।
किसान पृथ्वीपाल ने बताया कि एक हफ्ते से क्रय केंद्र में धान पड़ा है। तौल नहीं कराई जा रही है। वहीं कुछ लोगों का धान तौला जा रहा है। केंद्र प्रभारी रोज नए-नए बहाने बताकर अगले दिन धान की तौल कराने की बात कहते हैं।
ममरेजपुर गांव के किसान रुद्रपाल ने बताया मंगलवार को ही टोकन दिया गया था। वह ट्राली में धान लाद कर लाए हैं। दो बजे तक तो एक भी ढेर की तौल नहीं कराई गई। शाम को एक किसान के धान की तौल कराई गई है। अभी तक हमारा नंबर नहीं आया है।

क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए रोक लगाई गई है और खरीद की क्षमता कम करने का काम शासन स्तर से किया गया है। आधे से अधिक क्रय केंद्र बंद होने के कारण खरीद में कुछ अव्यवस्था हुई है, लेकिन अब धान बेचने वाले किसानों की संख्या भी कम हुई है। 28 तक सभी किसानों के धान की तौल करा ली जाएगी। - अविनाश झा, डिप्टी आरएमओ

मलवां क्रय केंद्र में धान लदी खड़ी ट्राली। संवाद

मलवां क्रय केंद्र में धान लदी खड़ी ट्राली। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed