फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Notice to DM, institutions in action mode on carved roads

खुदी सड़कों पर एक्शन मोड में डीएम, कार्यदाई संस्थाओं को नोटिस

Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Notice to DM, institutions in action mode on carved roads
जेल रोड में उड़ रही धूल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला मुख्यालय में खुदी पड़ी हर सड़क को लेकर डीएम अब ऐक्शन मोड में हैं। बिना आपसी तकनीकी सामंजस्य और प्रशासन को सूचना दिए विभागों ने अपने टेंडर खोले और जिसका जहां मन आया, वहां खोदाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अब आलम ये हो गया कि जिस ओर चले जाओ निर्माण कार्य जारी है लेकिन पूरा कहीं पर नहीं है। हालात यह बन गए हैं कि चुनाव नजदीक है और अगर किसी वीआईपी का शहर आगमन हो जाए तो रास्ते का विकल्प सोचना पड़ता है।
विज्ञापन

इन हालातों से नाराज जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने सभी कार्यदायी संस्थाओं और तकनीकी विभागों के अधिकारियों को एनजीटी के नियम-कायदों का पाठ पढ़ाया है। डीएम ने सभी को नोटिस देते हुए काम करने का तौर-तरीका बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत अब लोक निर्माण, आरईएस, पीएमजेएसवाई, नगर निकाय और एनएनएचएआई समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने नोटिस दिया है।
जिसमें कहा गया है कि यदि कोई भी सड़क निर्माण से संबंधित काम शुरू करता है तो उसे काम शुरू कराने से कम से कम एक सप्ताह पहले जिला प्रशासन को सूचित करना होगा।
इतना ही नहीं संबंधित विभाग अथवा कार्यदायी संस्था को अब एनजीटी के नियमों का पालन भी करना होगा। जिसके तहत निर्माण क्षेत्र में संकेतक बोर्ड लगाने, पेड़ों को न काटने, धूल से लोगों को दिक्कत न हो यह सुनिश्चित करने जैसे नियमों का सौ फीसदी पालन करना होगा।
विभागों को यातायात व्यवस्था को लेकर भी सामंजस्य स्थापित करना होगा और एक सप्ताह पूर्व दी जाने वाली सूचना में उन्हें इस बात को स्पष्ट रूप से बताना होगा कि जब निर्माण के दौरान रास्ता बाधित रहेगा तो उस मार्ग के यातायात के लिए दूसरा विकल्प क्या होगा। इन सभी बिंदुओं को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों और संस्थाओं को निर्देश दिए हैं।
अब सभी निर्माण कराने वाली संस्थाओं को एनजीटी के नियमों का पालन करना होगा। निर्माण शुरू कराने से पहले जिला प्रशासन को कम से कम एक सप्ताह पूर्व सूचना देनी होगी।

यह कदम आमजन की सहूलियतों और यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालित होते रहने के लिए उद्देश्य से उठाया गया है। नियमों का पालन न करने वाले विभाग के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और संबंधित ठेकेदार को भी इसका खामियाजा भुगतना होगा। - अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी।

पीरनपुर की निर्माणाधीन पुलिया के पास टूटी सड़क। संवाद

पीरनपुर की निर्माणाधीन पुलिया के पास टूटी सड़क। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed