फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Non-bailable warrant issued for Hindu Mahasabha leader in Gangster

गैंगस्टर में हिंदू महासभा के नेता का एनबीडल्यू वारंट जारी

Sun, 31 Oct 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Non-bailable warrant issued for Hindu Mahasabha leader in Gangster
फतेहपुर। गैंगस्टर कोर्ट ने हिंदू महासभा के नेता का गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने नोटिस चस्पा कर उनके परिवार को वारंट जारी होने की सूचना दी है। हालांकि नेता बेफ्रिक होकर घूम रहे है और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कोतवाली पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई रोड निवासी मनोज त्रिवेदी हिंदू महासभा के प्रांतीय नेता है। उनके खिलाफ 2008 में गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से उनका स्टे आर्डर 27 फरवरी 2018 को खारिज हो गया था। उन्हें जिले की गैंगस्टर कोर्ट से जमानत कराने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने गैंगस्टर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होकर जमानत अनुबंध पत्र दाखिल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत अनुबंध पत्र दाखिल न होने के चलते 29 अक्तूबर को कोर्ट ने उनका गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। जिसकी अग्रिम तारीख आज एक नवंबर कोर्ट ने लगाई है।

पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मनोज त्रिवेदी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिले है। एनबीडब्ल्यू की सूचना नोटिस के जरिये दी गई है।
कुछ दिनों पहले तक मिला था गनर
नेता को कुछ दिनों पहले तक सरकारी गनर मिला था। वह सरकारी गनर के साथ घूमते दिखाई देते थे। हालांकि कोर्ट से वारंट के बाद गनर को हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed