{"_id":"61867aec54e5d407617cbe19","slug":"fathepur-news-nephew-dies-after-colliding-with-cattle-maternal-uncle-injured-fatehpur-news-knp6623024183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से टकराकर भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से टकराकर भांजे की मौत, मामा घायल
विज्ञापन
खागा। दिवाली की रात त्रिलोचनपुर गांव के पास बाइक सवार मवेशी से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे भांजे की मौत हो गई और मामा घायल हो गया। उसका कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी नीरज (72) पुणे में कार गैरेज में काम करता था। दिवाली से दस दिन पहले वह गांव आया था। चार नवंबर शाम वह बाइक से किशनपुर के एकौरा गांव एक कार्यक्रम में गया था।
जहां रात में वहां से रिश्ते के मामा मनीष (20) निवासी रामीपुर भखरना थाना खागा के साथ निकला। नीरज, मामा को छोड़ने के लिए रामीपुर जा रहा था। रात नौ बजे दोनों त्रिलोचनपुर गांव के पास उनकी बाइक से मवेशी टकरा गया।
विज्ञापन
हेलमेट नहीं होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। झहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।
जबकि मनीष को कानपुर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया। ऐसे में शव उन्हें दे दिया गया है।