{"_id":"618bd49ed91e7036066aa430","slug":"fathepur-news-neet-counseling-will-start-next-week-keep-hostel-ready-fatehpur-news-knp6631002178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने कंपोनेंट और डायलिसिस यूनिट शुरु कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने कंपोनेंट और डायलिसिस यूनिट शुरु कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अलोक कुमार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने अल्लीपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्होंने डीएम और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से कहा अगले माह से कॉलेज का फर्स्ट बैच शुरू होगा। इसके पहले सारी सुविधाएं हो जाएं। जिला अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट की प्रैक्टिस बढ़ाने को लेकर विमर्श किया गया। इसके पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रमुख सचिव सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां गर्ल्स हास्टल, ब्यावज हास्टल, क्लास रूम देखे। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से नीट काउंसलिंग शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
इसके बाद एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं का आना शुरू हो जाएगा। बेहतर होगा कि इससे पहले जूनियर रेजीडेंट छात्रावास हर हाल में तैयार कर लिए जाएं।
उन्होंने कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के परियोजना निदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि दिसंबर माह से मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होना है। ऐसे में दिसंबर तक छात्रावास और फैकल्टी कक्ष एवं लैब तैयार करें। मार्च महीने से कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन अस्पताल का काम भी पूरा कर लिया जाए।
इसके बाद प्रमुख सचिव जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने रक्तकोष, प्राइवेट वार्ड, डायलिसिस रूम, जनरल मेडिसिन, आपरेशन थियेटर, इमरजेंसी वार्ड व अन्य वार्डों को भी देखा।
एमएनसीयू, एसएनसीयू वार्ड में शिशु भर्ती रजिस्टर को देखते हुए उन्होंने खाली कॉलमों को भरने के लिए कहा। आलोक कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट, अल्ट्रासाउंड की कलर मशीन संचालित करने और कंपोनेंट यूनिट का काम शीघ्र ही पूरा कराने के निर्देश दिए। उनके साथ डीएम अपूर्वा दुबे, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ. आरपी सिंह, सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।