फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Middle-aged dead body found hanging on tree

पेड़ पर अधेड़ का शव लटकता मिला

Thu, 02 Dec 2021 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Middle-aged dead body found hanging on tree
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम और मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक पेड़ पर गुरुवार को एक अधेड़ का अंगोछे के फंदे पर शव लटकता मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

हाईवे पर वाजिदपुर मोड़ के पास यूकेलिप्टस के पेड़ पर गुरुवार सुबह एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव ग्रामीणों ने लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अंगोछे के फंदे से शव पेड़ पर लटका हुआ था। अंगोछे को काटकर शव को उतारा गया। मृतक स्वेटर और लोअर पहने था। पैर में पहनी टूटी हवाई चप्पल मौके पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पेड़ पर फांसी का फंदा लगा था उसकी जमीन से ऊंचाई महज चार फिट दस इंच थी। ऐसे में सवाल उठता है कि मृतक ने फांसी कैसे लगाई होगी। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि हत्या के बाद किसी ने फांसी के फंदे पर शव को लटका दिया है।

थानाध्यक्ष ने आसपास के गांवों व सोशल मीडिया के सहारे शव के पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed