फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Maharaha's electricity and dirt became an election issue

चुनावी मुद्दा बन कर रह गई महरहा गांव की बिजली और सफाई की समस्या 16-24-43

Sun, 16 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Maharaha's electricity and dirt became an election issue
रजवन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। महरहा गांव में बिजली और सफाई की समस्या केवल चुनावी मुद्दा बनकर रह गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों ने समस्या दूर कराने का आश्वासन तो दिया लेकिन चुनाव जीतने के बाद समस्या का निराकरण कराना जनप्रतिनिधि भूल गए।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के महरहा गांव में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति के लिए लगा है। गांव की आबादी की बात करें तो लगभग 6000 है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग एक हजार घरों के विद्युत कनेक्शन है।
विज्ञापन

समय के साथ घरों में विद्युत उपकरणों का प्रयोग बढ़ता गया। वर्तमान में लोड के हिसाब से यह ट्रांसफार्मर नाकाफी है। ऐसे में आए दिन फाल्ट होते हैं। ग्रामीणों ने कई बार एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की लेकिन समस्या निस्तारण नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। पूर्व में सफाई कर्मी तैनात तो था लेकिन गांव नहीं आता था। अभी कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने प्राइवेट लेबर लगा कर स्वयं हाथों में फावड़ा लेकर गांव में सफाई अभियान चलाया था।
चुनाव के समय ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों से केवल आश्वासन ही नसीब हो पाया। चुनाव जीतने के बाद मौजूदा जनप्रतिनिधियों ने एक भी बार इस गांव का दौरा करके समस्या दूर कराना मुनासिब नहीं समझा। जिससे अब ग्रामीणों में नाराजगी का माहौल व्याप्त है।
- गांव के विनोद तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक से आश्वासन मिला लेकिन 5 साल बाद भी गांव की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा।
- अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में बिजली और गंदगी की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए अधिकारियों से लेकर विधायक तक गुहार लगाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
- रजवन ने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के लिए विधानसभा चुनाव में विधायक ने वादा तो किया था। चुनाव जीतने के बाद ना विधायक जी नजर आए और ना उनके आश्वासन की हकीकत।
- कुछ दिन पूर्व सफाई कर्मियों की एक टीम भेजकर गांव में सफाई कराई गई थी। जल्द गांव में नियमित सफाई कर्मचारी तैनात कर दिया जाएगा। - पारुल कटियार, बीडीओ मलवां।

- अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। - वैभव आनंद, एसडीओ।

गांव में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर। संवाद

गांव में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विनोद तिवारी। संवाद

विनोद तिवारी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

गांव में मजदूरों से सफाई करवाते ग्रामीण। संवाद

गांव में मजदूरों से सफाई करवाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : FATEHPUR

अरविंद कुमार। संवाद

अरविंद कुमार। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed