फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,loction,seeing,offical run,seez

देर रात में दौड़ीं अफसरों की गाडियां, मौरंग लदे 298 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए

Fri, 29 Jan 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,loction,seeing,offical run,seez
बहुआ क्षेत्र के एक ढाबा में सीज खड़े ओवर लोड मोरंग लदे ट्रक - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डीएम और एसपी के अचानक मार्ग पर आने की लोकेशन वालों को भनक तक नहीं लगी। अधिकारियों ने अचानक चेकिंग अभियान चालू कराया। इस दौरान खदानों से ट्रक निकल कर रोड पर आ गए थे।
विज्ञापन

लोकेशन की सूचना पर ओवरलोड ट्रक बचने के लिए होटल, ढाबों में खड़े हुए। यहां भी वह नहीं बच सके। चेकिंग की सूचना पर ट्रक चालक बांदा बार्डर पर ही रुके। कार्रवाई की दहशत में गुरुवार को बांदा टांडा हाईवे पर ट्रकों का आवागमन होता नहीं दिखा। डीएम ने बांदा प्रशासन को भी उनके क्षेत्र में खड़े कार्रवाई के लिए सूचित किया है।
विज्ञापन

बुधवार रात पहले से चिह्नित स्थानों पर अलग-अलग टीमों ने मय पुलिस फोर्स के साथ छापामारी की। इसके बाद अचानक ट्रकों की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया।
गुरुवार को पूरे दिन खनिज और एआरटीओ विभाग की टीम कागजी कार्रवाई में जुटी दिखीं। कार्रवाई से खदानों के काले कारोबार का भी भांड़ाफोड़ हुआ है।
नंबर प्लेटों से छेड़छाड़, चेचिस पर पुती मिली ग्रीस
चेकिंग में पकड़े गए 90 फीसदी ट्रकों के नंबर प्लेट में छेड़खानी पाई गई। नंबर प्लेट के जरिये कोई ऑनलाइन चालान काटे तो किसी और के ही वाहन का चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से टीमों ने चेचिस नंबर से चालान करना चालू किया। इस दौरान चेचिस नंबर भी ग्रीस से पुते थे। ग्रीस को पहले एआरटीओ की टीम साफ करती उसके बाद चालान की कार्रवाई करती।
रवन्ने में खदानों पर होगा जुर्माना
खदानों से मौरंग ओवरलोडिंग की जाती है लेकिन रवन्ना ट्रक की क्षमता के अनुुसार ही खदान से मिलता है। ऐसे में सीधे तौर पर मौरंग अवैध खनन की होना माना जाता है।
नियम के अनुसार ट्रक में जितनी मौरंग ओवरलोड है उसके हिसाब से पांच गुना जुर्माना खदान संचालक पर लगता है। खनन अधिकारी अजीत पांडेय ने बताया कि खनिज टीम जुर्माने की कार्रवाई कर रही है।
कैमरे और कांटा सिर्फ दिखावा
जिले में इन दिनों 8 वैध और अवैध तरीके से मौरंग खंड संचालित हो रहे हैं। चोरी छिपे भी मौरंग, बालू, मिट्टी खनन का बड़ा खेल चालू है। वहीं खदानों में भी बड़ा सवाल उठता है।
ओवरलोडिंग और अवैध खनन रोकने के कैमरे और कांटे लगाए गए हैं। यह सब कुछ छलावा है। डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से नकेल डाली जाएगी।

पकड़े गए वाहन कहां से मौरंग ओवरलोड की है, इसका पता लगाया जा रहा है। जिले की खदानों से ओवरलोड हुए हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी। बांदा प्रशासन को भी ओवरलोडिंग की सूचना देकर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed