फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Lineman dies in bike collision, another serious

बाइकों की भिड़ंत में संविदा कर्मी की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 04 Nov 2021 04:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Lineman dies in bike collision, another serious
सहन कुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। थानाक्षेत्र के घासीपुर मोड़ के पास बुधवार शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बिजली विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थाने के सातोंधर्मपुर बजहाकुटी निवासी सहन कुमार (35) लाइनमैन था। वह ड्यूटी से शाम को घर वापस लौट रहा था। घासीपुर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। दोनों के सिर में चोट आईं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने सहन कुमार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी बाइक का सवार रामपुर थरियांव मजरे भारतपुर निवासी देवांश को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। देवांश अपनी बुआ को छोड़कर असोथर से थरियांव आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार पर हादसे से मृतक के पिता रामऔतार, मां पिपरिया देवी ,भाई संतोष कुमार और राजकुमार, पत्नी कांती देवी का हाल बेहाल हो गया। मृतक अपने दो बच्चे मयंक, मनीष को छोड़ गया है।

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि घटनास्थल पर बाइक सवारों के हेलमेट नहीं मिले हैं। संतोष की तहरीर पर दूसरी बाइक के सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed