फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Illegal recovery from vehicles on the basis of sticks

डंडे के बल पर वाहनों से हो रही अवैध वसूली

Sun, 21 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Illegal recovery from vehicles on the basis of sticks
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र में महमदपुर गांव के समीप जिला पंचायत के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली हो रही है। ट्रकों को जबरन रोककर डंडे के बल पर उनसे रुपये लिए जाते हैं। इससे ट्रक चालकों समेत क्षेत्रीय लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

अढ़ावल रोड पर महमदपुर गांव के पास जिला पंचायत के बैरियर के नाम पर ठेकेदार शक्ति सिंह के नाम का बोर्ड लगा है। परिवहन करने वाले वाहनों का शुल्क लिखकर बाकायदा कुर्सी व तिरपाल डालकर वसूली हो रही है।
विज्ञापन

अढ़ावल खदानों से निकलने वाले ट्रकों व ट्रैक्टरों से जिला पंचायत फतेहपुर खनन परिगमन शुल्क के नाम पर वसूली हो रही है। वसूली करने वालों ने बाकायदा बोर्ड रखकर बैलगाड़ी से 10 रुपये, ट्रैक्टर ट्राला से 50 से 100 रुपये, ट्रक से 150 से 200 रुपये की वसूली कर रहे हैं। पुलिस भी अंजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमदपुर गांव के लोगों का कहना है कि जिला पंचायत को बैरियर लगाने का अधिकारी अपनी सड़क पर है। लोक निर्माण विभाग या फिर एनएचएआई के मार्ग पर वह बैरियर नहीं लगा सकता है और न ही वसूली कर सकता है। लेकिन यहां पर ऐसा हो रहा है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत लालता प्रसाद वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत का बैरियर लोक निर्माण विभाग की सड़क पर लगने की जानकारी नहीं है। वह इसकी जांच कराएंगे। अगर ऐसा हो रहा है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed