फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Illegal billboards on the roadside distracting attention

ध्यान भटका रहे सड़क किनारे लगे होर्डिंग, हादसे का खतरा

Mon, 04 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Illegal billboards on the roadside distracting attention
बाकरगंज चौराहे में लगी होर्डिंग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में हर कदम पर अवैध होर्डिंग, बैनर व बोर्ड लगे हैं। बिजली के खंभों पर तो होर्डिंग लगाना आम बात हो गई है। इसके बाद भी नगर पालिका कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं कर रही है। इससे पालिका का काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही इन होर्डिंग की वजह से राहगीरों का ध्यान भी भटक रहा है।
विज्ञापन

राजनीतिक कार्यक्रम हो, या तीज त्योहार, प्रचार-प्रसार के लिए लोगों का खंभों पर होर्डिंग, बैनर लगाना आम बात है। यह लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन

यह हाल शहर के मुख्य सड़क से लेकर तिराहे, चौराहों का हैैं। विद्युत लाइनों में फाल्ट होने पर इन खंभों में लगी होर्डिंग के कारण कर्मचारियों को खंभे पर चढ़ना मुश्किल होता है। जब होर्डिंग हटाते हैं, उसके बाद खंभे पर चढ़ कर फाल्ट सही करते हैं। इसके बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम..
- बिना नगर पालिका की अनुमति के किसी भी स्थान पर होर्डिंग नहीं लगाई जा सकती।
- होर्डिंग इस तरह से लगाए जाने चाहिए कि यातायात न बाधित हो।
- होर्डिंग पर कोई ऐसा चित्र या भाषा न हो जो राहगीरों का ध्यान भटक जाए।
- चौराहा के आसपास होर्डिंग लगाना प्रतिबंधित है।
राजनीतिक दलों के सबसे ज्यादा होर्डिंग
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के नेताओं में अपना प्रचार करने की होड़ मची है। इसलिए हर कदम पर नेताओं के होर्डिंग व बोर्ड लगे हुए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं के आने पर हालत ज्यादा खराब हो जाते हैं। खंभे व चौराहे भी बोर्ड से पाट दिए जाते हैं। इनके अलावा व्यवसायिक होर्डिंग भी हाईवे व डिवाइडर पर लगे हैं।

नगर में अवैैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका की ओर से इन्हें हटवाया जाता है। कुछ संस्थाएं व राजनैतिक दल के लोग फिर से लगा लेते हैं। - मीरा सिंह, ईओ नगर पालिका

भिटौरा बाईपास में लगीं होर्डिंग। संवाद

भिटौरा बाईपास में लगीं होर्डिंग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed