फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Household burnt to ashes in house fire

घर में लगी आग से राख हुई गृहस्थी

Tue, 22 Feb 2022 06:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Household burnt to ashes in house fire
रक्षपालपुर। गाजीपुर मजरे चंदनापुर में मंगलवार की दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाया। हालांकि तब तक गृह स्वामी को काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी कामता प्रसाद का गांव के बाहर नलकूप है। उसी के ऊपर वह आवास बनाकर रहते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे लोगों ने उनके आवास से लपटें उठती देखी तो मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

लोग पहुंचे तो वहां पर कामता के पिता छोटेलाल आग बुझाने में लगे हुए थे। लोगों ने पास में ही स्थित एक सबमर्सिबल पंप को चालू कराकर पानी का इंतजाम किया और आग बुझाई। कामता प्रसाद के मुताबिक आग लगने से 55 हजार रुपये नकद, जेवर, अनाज, गृहस्थी का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार व गुमटी में लगाई आग
धाता। थाना क्षेत्र के अढ़ौली बाजार निवासी हुबलाल ने गांव के बाहर गुमटी खोल रखी है। जिसमें वह चाय, समोसा, सब्जी व किराना का सामान रखता है। यहीं पर अढ़ौली निवासी सुशीला देवी अपनी कार खड़ी करती हैं।

सोमवार की रात किसी ने गुमटी और कार में आग लगा दी। काफी देर बाद जब स्थानीय लोगों को आग लगने का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। हालांकि तब तक गुमटी व कार जल गई थी। सुशीला देवी ने स्थानीय एक युवक के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed