{"_id":"61829268118a2e680b698dfb","slug":"fathepur-news-house-fire-household-burnt-to-ashes-fatehpur-news-knp6620431181","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
छोटे लालपुर गांव में आग से जली गृहस्थी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। इससे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा ली।
बुधवार को कोतवाली के छोटे लालपुर गांव में अज्ञात कारण से पान कुमार सिंह के कच्चे घर में आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। पान सिंह तथा उसके परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
आग लगने की जानकारी पर जमा हुए ग्रामीणों ने सूचना फायर दमकल को दी। मौके पर जब दमकल पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
पीड़ित पान सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। अनाज, कपड़ा व गृहस्थी का अन्य सामान सहित कई हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।