फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Health department team reached Kulhihar, 166 patients found

कुल्हीहार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 166 रोगी मिले

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Health department team reached Kulhihar, 166 patients found
कल्लीहार गांव में कैंप लगाकर मरीजों का परिक्षण कर दवा वितरित करती स्वास्थ विभाग की टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। कुल्लीहार गांव में बुखार रोगियों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। गुरुवार को पीएचसी देवमई की टीम ने गांव में शिविर लगाकर 166 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी। यहां 71 रोगियों की स्लाइड बनाकर मलेरिया और 16 नमूने डेंगू जांच के लिए कानपुर भेजे गए।
विज्ञापन

गुरुवार को पीएचसी देवमई के डॉ.धर्मेंद्र सचान, लैब टेक्नीशियन पंकज सिंह टीम के साथ गांव में कैंप लगाकर बुखार रोगियों का परीक्षण किया।
टीम ने गांव में बढ़ रहे बुखार रोगियों का कारण गंदगी की आशंका जताते हुए सीएमओ को सूचना भेजी है। बताया कि गांव में बजबजाती नालियां और सड़कों में फैले गोबर के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गांव में शकुंतला (18), माया (28), काली दीन (55), पूनम (25), कमलादेवी (70), माया (27), कुनाल (4), सिदार्थ (12), सत्यम (20), छेदी लाल (60), रामशंकर (50), नारेंद्र (20) पुत्र रामकिशोर, अरविंद्र (23) पुत्र रामकिशोर, लक्ष्मी देवी (15) पुत्री मनफूल, संजय (30) पुत्र रामकिशोर, मनोज कुमार (31) पुत्र दयाशंकर, अंकित (10) पुत्र अमृतलाल, रानी देवी (35) पत्नी मनोज, शुभम (18) पुत्र मनोज आदि का सदर और घाटमपुर, कानपुर, हमीरपुर के अस्पतालों में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के नारेंद्र, अरविंद, संजय, मनोज का कानपुर में इलाज हो रहा है। डॉक्टरों ने डेंगू होने की आशंका जताई है।
कुल्लीहार गांव में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से नजर रखे हुए है। देवमई पीएचसी की टीम गांव में कैंप कर रही है। गांव की साफ सफाई के लिए पंचायत राज विभाग को लिखा गया है। - डा. राजेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed