{"_id":"61d493beb361ee0510064aa1","slug":"fathepur-news-goshala-ready-for-three-months-could-not-be-operated-till-now-fatehpur-news-knp6733702129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ की लकड़ी, नब्बे के खर्च में फंसी बुढवा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ की लकड़ी, नब्बे के खर्च में फंसी बुढवा गोशाला
विज्ञापन
बनकर तैयार बुढ़वा का गोशाला। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली। ब्लाक क्षेत्र के बुढ़वा में लाखों की लागत से गोशाला बनकर तीन माह पहले तैयार हो गई थी, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। वहीं अन्ना मवेशियों से सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। अन्ना मवेशी किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इसके बाद भी विभाग चुप्पी साधे है।
बुढ़वा की गोशाला तीन माह पहले बनकर तैयार हो गई है, लेकिन अभी तक विभाग ने इसे चालू नहीं कराया गया है। एक करोड़ बीस लाख की लागत बनी इस गोशाला में 400 गायों को रखने की क्षमता है।
इसके संचालन का न्योरी, बीघन पुर, गौरीपुर, गड़वा, लखनीपुर, हुसेनाबाद, बिरनाई, रनूपुर, लहुरी सरायं, बंथरा, चंदीपुर, कलाना के ग्रामीणों को यह गोशाला चालू होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसान राजेंद्र उत्तम, अवधेश कुमार, विशंभर तिवारी, पंथू सचान आदि का कहना है अन्ना मवेशी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासन इन्हें गोशाला में नहीं रख रहा है।
इन मवेशियों से सड़कों पर अक्सर दुर्घटनाएं भी होती हैं। खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह ने बताया कि शासन कि जल्द गोशाला का संचालन शुरू कराया जाएगा।