फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,freedom,blood,neta ji,subhas chandra Bose

तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा

Sun, 24 Jan 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,freedom,blood,neta ji,subhas chandra Bose
आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते शिक्षक व बच्चे - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आजादी के नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शनिवार को जोशोखरोश के साथ मनी। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, का नारा गूंजता रहा। कहीं सदन सजा तो कहीं प्रतियोगिता हुई। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेता जी का योगदान और बलिदान ताजिंदगी न भुलाने वाला करार दिया गया। नेता जी की याद में भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन

कहीं लगा सदन, कहीं हुआ संवाद
आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में नेता जी जयंती पर सदन लगा। जिसमें हौसला बारुद का रखते हैं, वतन के कदमों में जान मौजूद रखते हैं, हस्ती मिटा दें दुश्मन की, हम फौजी हैं फौलादी जिगर रखते हैं की पेशकश सुनते बनी।
विज्ञापन

प्रिंसिपल गीति सभाचंदानी ने सुभाष चंद्र बोस का आजादी का नायक बताया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के जरिये नेता जी के जीवन पर रोशनी डाली। डॉ. भीमराव आंबेडकर शिक्षा सदन आबूनगर में नेता जी की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल सेना में सेवा दें चुके बीआर वर्मा ने आजादी के दौरान सुभाष चंद्र बोस के फौलादी हौसले को रखा। सेंट जेवियर्स में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. कमलापति ठाकुर ने नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां चित्रकला प्रतियोगिता के जरिये प्रतिभागियों ने आजादी के नायक के विभिन्न स्वरूप पेश किए।
सुभाष अटल जूनियर हाईस्कूल कुंवरपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन ने नेता जी की जयंती मनाई। मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह ने कहा कि आईसीएस अफसर के रूप में डीएम का पद अस्वीकार करने वाले आजादी के नायक का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
नेता जी की जयंती पर अन्नदाताओं ने किया रक्तदान
कृषि कानूनों के मुद्दे पर मुखर किसानों ने शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान किया। उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष राकेश यादव समेत आठ किसानों ने सदर अस्पताल में रक्तदान किया।
उधर, नहर विभाग में चल रहा किसान आंदोलन जारी रहा। किसानों ने नेता जी के नारे तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा लगाकर हुंकार भरी। उधर, अति पिछड़ा शोषित वंचित कल्याण संगठन ने नेता जी की जयंती मनाते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। उधर, सदर विधायक ने एक प्राइवेट ब्लड बैंक में नेता जी की जयंती पर रक्तदान किया।
भंडारा भी हुआ
नेता जी की जयंती पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने भंडारा आयोजित किया। प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी का संगठन पटेल नगर में सुबह से शाम तक राह चलते लोगों को रोक करके भंडारा का प्रसाद खिलाता रहा।
73 लाभार्थी को नेता जी की जयंती पर आवास का तोहफा
खागा। नेता जी सुुुुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ऐरायां ब्लाक सभागार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणुवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी ने पीएम और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र सौंपा। 16 गांवों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।
राज्यमंत्री ने सबसे पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करके आजादी के नायक को नमन किया। कहा कि जिन गरीबों ने कभी कल्पना नहीं की थी कि हमारे भी पक्के मकान होंगे। घर में शौचालय होगा।
बिजली की रोशनी होगी और रसोई गैस से खाना पकेगा। यह कब व्यवस्था सरकार ने की है। राज्यमंत्री ने सुरसती, रफीकुलनिशा, नानबिट्टी, रामसखी, राधा देवी, भुइरी, समरजहां, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, भारत कुमार, अवध किशोर सोनी सहित 22 गांवों के 73 लाभार्थियों को सीएम और पीएम आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

स्वीकृति पत्र पाते ही इन गरीबों के चेहरों पर रौनक आ गई। इसके पहले राज्यमंत्री ने मनरेगा, राज्यवित्त, 15वें वित्त आयोग की करीब 68 लाख 20 हजार लागत से 16 गांवों मे निर्मित खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलाकिंग, नाली-खड़ंजा, मिलन केंद्र के सुंदरीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने निकाय परिसर में नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नहर कालोनी धरना स्थल में रक्तदान करते किसान

ुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नहर कालोनी धरना स्थल में रक्तदान करते किसान- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed